Sona Chandi Ka Bhav: हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है. बुधवार को सोने का भाव 85,481 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि चांदी का रेट 94,170 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. यह कीमतें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com पर जारी किए गए ताजा रेट के अनुसार हैं.
आज का सोने-चांदी का ताजा भाव
सोने और चांदी के आज के बाजार भाव कुछ इस प्रकार हैं:
सोने-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 85,481 रुपये |
सोना 995 | 85,139 रुपये |
सोना 916 | 78,301 रुपये |
सोना 750 | 64,111 रुपये |
सोना 585 | 50,006 रुपये |
चांदी 999 | 94,170 रुपये प्रति किलो |
गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है?
हॉलमार्क सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने का तरीका है. 22 कैरेट सोना 91.6% शुद्ध होता है. जबकि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है. हॉलमार्क के नंबर सोने की शुद्धता बताते हैं, जैसे:
- 375 हॉलमार्क = 37.5% शुद्धता
- 585 हॉलमार्क = 58.5% शुद्धता
- 750 हॉलमार्क = 75.0% शुद्धता
- 916 हॉलमार्क = 91.6% शुद्धता
- 999 हॉलमार्क = 99.9% शुद्धता
आपके शहर में सोने का भाव
देश के विभिन्न शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव इस प्रकार है:
शहर का नाम | 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹66,110 |
मुंबई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,000 |
दिल्ली | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
कोलकाता | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,000 |
अहमदाबाद | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
जयपुर | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
पटना | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
लखनऊ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गाजियाबाद | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,000 |
नोएडा | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
अयोध्या | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गुरुग्राम | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
चंडीगढ़ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें
11 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का अप्रैल वायदा भाव 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. हालांकि बाद में यह 206 रुपये की बढ़त के साथ 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 2,968.39 डॉलर प्रति औंस रही.
चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और इसका रेट 94,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. मार्च अनुबंध में 0.71% की गिरावट देखी गई. जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा. वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 31.98 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.
राष्ट्रीय राजधानी में सोने-चांदी का रेट
दिल्ली में 11 फरवरी को सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये सस्ता होकर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
वहीं चांदी के दाम भी 900 रुपये गिरकर 96,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए. विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के बयान और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई.
कैसे चेक करें सोने का हॉलमार्क?
अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्क नंबर जरूर देखें:
- 24 कैरेट – 999
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
कैरेट का मतलब यह होता है कि 1/24 भाग गोल्ड होता है. अगर आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं, तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें. जिससे शुद्धता का प्रतिशत निकलता है.